सराफा कारोबारियों के यहां छापे में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का हिसाब नहीं, 70 किलो चांदी के जेवरात भी

सराफा कारोबारियों के यहां छापे में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का हिसाब नहीं, 70 किलो चांदी के जेवरात भी

सराफा कारोबारियों के यहां छापे में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का हिसाब नहीं, 70 किलो चांदी के जेवरात भी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 26, 2018 12:49 pm IST

रायगढ़। शहर के ज्वेलरी व्यवसायियों और स्टील कारोबारी ने आयकर विभाग के छापे के बाद 10 करोड़ 58 लाख रुपए की अघोषित आय सरेंडर की है। इसमें एक ज्वेलर्स के यहां तकरीबन 6 करोड़ 23 लाख रुपए ज्वेलरी का स्टॉक बुक्स से ज्यादा मिला था। वहीं तलाशी के दौरान एक अन्य ज्वेलरी शॉप में तकरीबन 70 किलो के चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं। इसकी कीमत तकरीबन 27 लाख रुपए बताई जा रही है। आईटी की टीम ने सभी प्रतिष्ठानों से दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।अब तक गड़बड़ियों की आधिकारिक पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की है।

दरअसल इंकम टैक्स विभाग की टीम को शहर के एनआर ज्वेलर्स, रामभगत लक्ष्मीनारायण व सूरज रोलिंग मिल में आयकर चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद रायपुर, बिलासपुर व भोपाल की आयकर अन्वेषण विभाग की ज्वाइंट टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई की। तीन दिनों तक चली कार्रवाई में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की जानकारी मिली है।बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम ने रामभगत लक्ष्मीनारायण में एक पुराने लॉकर की चाबी नहीं मिलने पर उसे गैस कटर की सहायता से कटवाया है। हालांकि विभाग को इसमें किसी तरह का कैश नही मिला। विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से कंप्यूटर हार्ड डिस्क व लैपटाप जब्त किया है।

यह भी पढ़ें : तेजप्रताप ऐश्वर्या रॉय के तलाक केस की पहली सुनवाई 29 नवम्बर को, बेटी पर लगे आरोपों का जवाब देंगे पिता 

वहीं एनआर ज्वेलर्स से सोने की ज्वैलरी भी जब्त की गई है। इस ज्वैलरी का हिसाब कारोबारी ने आयकर विभाग को नहीं दिया था। मामले में 40 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हुई थी। हालांकि आयकर विभाग ने अब तक गड़बड़ियों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


लेखक के बारे में