Share Market Today 29 September 2026: क्या आज बाजार देगा एक और झटका? गिफ्ट निफ्टी का ये संकेत कर रहा सावधान, जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में!

Share Market Today 29 September 2026: आज भारतीय शेयर बाजार में नरमी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी 22,800 के नीचे है और शॉर्ट टर्म रुख कमजोर बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब तिमाही नतीजों के साथ ITC, IRFC, HCL Tech, Pidilite और Honasa Consumer से जुड़ी बड़ी खबरों पर रहेगी।

Share Market Today 29 September 2026: क्या आज बाजार देगा एक और झटका? गिफ्ट निफ्टी का ये संकेत कर रहा सावधान, जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में!

Share Market Today 29 September 2026

Modified Date: September 29, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: September 29, 2026 8:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में हल्की गिरावट
  • 22,700 के नीचे बढ़ सकता है दबाव
  • IRFC ने किया ₹4,200 करोड़ का एग्रीमेंट

नई दिल्ली: Share Market Today 29 September 2026: आज भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर (Share Market Today) कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.04% की गिरावट के साथ 22,814.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। जानकारों के मुताबिक, बाजार का शॉर्ड टर्म आउटलुक अभी भी निगेटिव बना हुआ है। इससे निवेशकों की नजर आज बाजार की शुरुआती चाल पर बनी रहेगी।

सोमवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स व्यापक बिकवाली के बीच कमजोर रहे। निफ्टी इंट्राडे में 22,800 के नीचे चला गया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,700 के नीचे मजबूती से टूटता है तो बिकवाली बढ़ सकती है और इंडेक्स 22,400 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में आज चुनिंदा शेयरों (Share Market Today) में खास हलचल देखने को मिल सकता है।

इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज पनयम सीमेंट्स एंड मिनरल इंडस्ट्रीज, अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, विपुल और मैसूर पेपर मिल्स अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा IRFC ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से DVC के साथ 4,200 करोड़ रुपये के टर्म लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

HCL Technologies से जुड़ी खबर भी अहम है। HCLTech के सॉफ्टवेयर डिवीजन HCL Software ने क्रोएशिया की Robotiq.ai को खरीदने का इरादा जताया है। वहीं ITC ने Sproutlife Foods में 13,445 अतिरिक्त शेयर खरीदकर 100% हिस्सेदारी 645 करोड़ रुपये में हासिल कर ली है। Prasol Chemicals का मुनाफा 150.7% बढ़कर 61 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 35.7% बढ़कर 433.6 करोड़ रुपये हो गया।

इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने 24.01 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि भारती एयरटेल ने 21.1 लाख और Vodafone Idea ने 5.06 लाख ग्राहक जोड़े। Honasa Consumer में कुछ बड़े निवेशक 2.73% हिस्सेदारी बेच सकते हैं, जिसका ऑफर करीब 400 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 450 रुपये प्रति शेयर है।

Pidilite Industries ने दक्षिण कोरिया की Hwaseung Chemical के साथ फुटवियर एडहेसिव के लिए साझेदारी की है। Zydus Lifesciences के अहमदाबाद प्लांट का USFDA निरीक्षण एक ऑब्जर्वेशन के साथ पूरा हुआ। NCC को 1,076.71 करोड़ रुपये का ग्रामीण जल आपूर्ति प्रोजेक्ट मिला है, जबकि Vikram Solar को महाराष्ट्र में 400 MW मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।