नारायणपुर में आई.ई.डी ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल, उपचार जारी
नारायणपुर में आई.ई.डी ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल, उपचार जारी
बस्तर। नारायणपुर आई.ई.डी. ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना उस समय की है जब आईटीबीपी की 45वी बटालियन के जवान, सुबह रोड ओपनिंग के लिए धनोरा से टेकानार की ओर निकले थे।
भाजपा नेता विजय अग्रवाल के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा
इसी दौरान टेकानार और धनोरा के बीच नक्सलियों द्वारा प्रेसर आ.ई.डी. लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से जवान घायल हो गया, घायल जवान को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है। जवान के दाहिने हात और दाहिने पैर में चोट आई है, लेकिन स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


