पिस्टल लहराते स्कूल केअंदर घुसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिस्टल लहराते स्कूल केअंदर घुसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिस्टल लहराते स्कूल केअंदर घुसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 26, 2018 12:59 pm IST

जबलपुर। जिले के  कटंगी इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए स्कूल परिसर में घुस गया। और जोर जोर से किसी छात्रा का नाम पुकारने लगा। बताया जा रहा है कि वह उसी छात्रा को  गोली मारने के मकसद से पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा था। 

ये भी पढ़ें –सोशल मीडिया में पोस्ट के चलते कर्मचारी की हुई बर्खास्तगी

 घटना जबलपुर के ग्रामीण इलाके, कटंगी के बोरिया गांव स्थित शासकीय कन्या शाला की है। यहां हवा में लोडेड पिस्टल लहराते युवक को देखकर स्कुल में हड़कंप फैल गई लेकिन कुछ ग्रामीण हिम्मत दिखाते हुए आगे आए जिन्होने युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास मौजूद लोडेड पिस्टल जब्त कर ली है।  आरोपी युवक का नाम अनिल बर्मन है जो पाटन के कोनी गांव का रहने वाला है। फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से बच रही कटंगी थाना पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में