Mumbai Monsoon News : राजधानी में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट! मरीन ड्राइव समेत कई इलाके प्रभावित, अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। अंधेरी समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

Mumbai Monsoon News : राजधानी में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट! मरीन ड्राइव समेत कई इलाके प्रभावित, अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक

Mumbai Monsoon News : Image Source : X

Modified Date: June 29, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: June 29, 2026 8:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा।
  • पश्चिमी और मध्य रेलवे की कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
  • प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

मुंबई : Mumbai Rainfall Update : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह से आ चुका है। रविवार रात से शुरू हुई तेज और लगातार बारिश ने पूरे महानगर की रफ्तार को रोक दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई मुख्य रास्तों पर भारी पानी जमा हो गया है, जिसकी वजह से सड़क और लोकल ट्रेन यातायात दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाहर के बिगड़ते हालातों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से यह विशेष अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

घुटनों तक भरा पानी

इस भारी मानसूनी बारिश का सबसे बड़ा असर अंधेरी, विले पार्ले, सांताक्रूज, बांद्रा और पश्चिमी उपनगरों में दिखाई दे रहा है। निचले क्षेत्रों में तेजी से पानी भरने के कारण आम लोगों का रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों के अंदर तक घुस गया है। सबसे ज्यादा खराब हालात अंधेरी सबवे के पास देखने को मिले, जहां घुटनों तक पानी भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Weather Department 24 Hours Alert : वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे में लगा जम

ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और रास्ता रोक दिया है। सड़कों पर जलभराव होने की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें बहुत सी गाड़ियां और यात्री बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। सड़क मार्ग के अलावा मुंबई की धड़कन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा पर भी बारिश का सीधा असर पड़ा है।

यात्रियों को भारी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना

Local Trains Delayed News, रेलवे ट्रैक डूब जाने की वजह से एहतियात के तौर पर ट्रेनों की गति बहुत धीमी कर दी गई है। इसके कारण पश्चिमी और मध्य रेलवे की ज्यादातर लोकल ट्रेनें अपने तय समय से काफी लेट चल रही हैं, जिससे सोमवार सुबह अपने काम और दफ्तर के लिए निकले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर लगे इस भारी जाम के चलते बसों के रूट भी प्रभावित हुए हैं और वे समय पर नहीं चल पा रही हैं।

कैसा रहेगा मौसम?


Heavy Rainfall Monsoon Update 2026 मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है। बीच-बीच में लगातार बारिश होती रहेगी। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो सोमवार को लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। खासकर निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.