मानहानि मामला, शिवराज के दावे को चुनौती देने वाली याचिका अजय सिंह ने वापस ली

मानहानि मामला, शिवराज के दावे को चुनौती देने वाली याचिका अजय सिंह ने वापस ली

मानहानि मामला, शिवराज के दावे को चुनौती देने वाली याचिका अजय सिंह ने वापस ली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 29, 2018 7:55 am IST

जबलपुर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह के मानहानि के दावे को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ली है। सीएम शिवराव और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अजय सिंह पर मानहानि का दावा किया हुआ है।

मामले में निचली अदालत में सीएम चौहान और उनकी पत्नी साधना का बयान दर्ज हो जाने के बाद अजय सिंह ने यह कदम उठाया। अब वे भोपाल जिला अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ने भोपाल जिला न्यायालय में अजय सिंह के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था।

यह भी पढ़ें : स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 50 फीसदी से बढ़कर हुआ 7000 करोड़

परिवाद में कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष ने सागर में जनता और मीडिया के बीच कहा था कि जो गुटका पाउच पहले 10 रूप में छह मिलते थे और अब 10 रूप में तीन मिल रहे हैं। इस प्रकार इसकी कालाबाजारी कर करोड़ों रूप कमा जा रहे हैं और यह रूपये साधना चौहान की मशीन में गिने जा रहे हैं। परिवाद में कहा गया है कि इसके बाद चार जून को नेता प्रतिपक्ष ने खरगोन में मुख्यमंत्री श्री चौहान से साधना सिंह की असली पहचान बताने को कहा था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि चौहान ने सार्वजनिक जीवन में अविवाहित रहने का संकल्प लिया था, लेकिन राजनीति में चमकने के बाद साधना सिंह चौहान के रूप में नोट गिनने वाली मशी ले आए।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में