जबलपुर के नए SP ने संभाला कार्यभार, कोरोना पॉजिटिव रासुका के आरोपी के फरार होने के बाद ​हटाए गए थे एसपी

जबलपुर के नए SP ने संभाला कार्यभार, कोरोना पॉजिटिव रासुका के आरोपी के फरार होने के बाद ​हटाए गए थे एसपी

जबलपुर के नए SP ने संभाला कार्यभार, कोरोना पॉजिटिव रासुका के आरोपी के फरार होने के बाद ​हटाए गए थे एसपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 22, 2020 6:15 am IST

जबलपुर। नए एसपी बनाए गए सिद्धार्थ बहुगुणा बीती रात जबलपुर पहुंचे और देर रात ही एसपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद जबलपुर के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बिना वक्त जाया किए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले में फैल रहे कोरोना वायरस के हालातों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:उज्जैन में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, CMHO ने की पुष्टि

एसपी ने जिले में पुलिस विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने किए गए इंतजामों की समीक्षा भी की। इस दौरान पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि देश के साथ ही मध्यप्रदेश और जबलपुर भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की पहली प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से चल रही जंग को जीतना है। चार्ज संभालने के बाद नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना था कि कोरोना संक्रमण से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन जिले में लॉक डाउन और सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोचिंग करने गए छात्रों को कोटा से वापस लाने की पहल, बसों से आज रवान…

गौरतलब है कि नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पूर्व में जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, इसलिए वह जबलपुर की हर स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ़ हैं। दरअसल कोरोना पॉजिटिव रासुका के आरोपी जावेद खान के फरार होने और किसान बंशी कुशवाहा की पुलिस कर्मियों द्वारा की गई पिटाई से हुई मौत का खामियाजा जबलपुर के एसपी रहे अमित सिंह को अपनी कुर्सी गंवाकर भुगतना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: राजधानी के अस्पतालों में बदली सर्दी-खांसी-बुखार की जांच व्यवस्था, ग…

कांग्रेस के तीखे तेवरों को देखने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने बिना देर किए एसपी अमित सिंह का तबादला पीएचक्यू करते हुए जबलपुर की कमान 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ बहुगुणा को सौंप दी है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com