पत्थलगड़ी की जांच के लिए अजीत जोगी ने भी बनाई जांच कमेटी

पत्थलगड़ी की जांच के लिए अजीत जोगी ने भी बनाई जांच कमेटी

पत्थलगड़ी की जांच के लिए अजीत जोगी ने भी बनाई जांच कमेटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 3, 2018 11:22 am IST

रायपुर। पत्थलगड़ी पर जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने मामले की जांच के लिए एक 11 सदस्यी जांच समिति तैयार की है। जनता कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने पत्थरगड़ी मामले में जांच समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़ें – बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात, 4 ट्रैक्टर सहित 2 वाहनों में लगाई आग

समिति के अध्यक्ष गुंडरदेही विधायक राजेंद्र राय रहेंगे, उनके साथ कमेटी में पूर्व विधायक एवं कोर कमेटी के सदस्य गुलाब सिंह, सेवानिवृत आई.ए.एस एम.एस.पैकरा, सेवानिवृत आई.एफ.एस इब्राहिम तिर्की, केंद्रीय घोषणा पत्र समिति के सदस्य राजेश सिसोदिया, बलरामपुर जिला अध्यक्ष सुक्कू यादव, अधिवक्ता अंजय अंबष्ट, हंसराज अग्रवाद, ललिता तिर्की, इरफान सिद्दीकी  और शशि भगत शामिल है।

यह भी पढ़ें – पीसीसी चीफ भूपेश पाटन से नहीं लड़ेंगे चुनाव ! ट्वीट कर दी ये जानकारी

सुब्रत डे ने बताया कि समिति घटना स्थल पर जाकर अपनी जांच पूरी करेगी। जिसके बाद अपना प्रतिवेदन अजीत जोगी को सौंपेंगे। वैसे तो मामले पर प्रदेश कांग्रेस भी एक जांच दल गठित कर चुकी है लेकिन जनता कांग्रेस ने कमेटी बना ममाले को और गर्माने का काम किया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में