शाहरुख, सलमान को भी पीछे कर देंगे शिवराज जी, चले जाएं मुंबई- कमलनाथ, पूर्व सीएम

शाहरुख, सलमान को भी पीछे कर देंगे शिवराज जी, चले जाएं मुंबई- कमलनाथ, पूर्व सीएम

शाहरुख, सलमान को भी पीछे कर देंगे शिवराज जी, चले जाएं मुंबई- कमलनाथ, पूर्व सीएम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 13, 2020 9:14 am IST

गुना, मध्यप्रदेश। एमपी में उपचुनाव के लिए सियासी दल लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। बमौरी विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर बयानी तीर चलाए।  

पढ़ें- केशकाल गैंगरेप: पीड़ित परिवार से मिले MLA संतराम नेताम, कहा- होगी कड़ी कार्रवाई, सांसद मंडावी के बयान पर कही ये बात

पूर्व सीएम ने बयान दिया कि बमौरी अब सही मायने में आजाद हुआ है। पिछले लोकसभा में सिंधिया को हराकर संदेश दिया कि हम गुलाम नहीं हैं। बमौरी महाराजा का क्षेत्र रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बमौरी में एक कॉलेज नहीं है जबकि वो कितने स्कूल कॉलेज चलाते हैं। 

पढ़ें- बीजेपी के डिजिटल अभियान से गायब हुए ज्योतिरादित्य स..

पीसीसी चीफ ने आगे कहा है कि बमौरी की जनता बिकाऊ नहीं है। देश में लोग कहते हैं MP की राजनीति बिकाऊ है। सौदेबाजी कर देश भर में MP को बदनाम कर दिया है। पूर्व सीएम ने आगे बयान दिया कि 2018 में शिवराज सरकार को जनता ने घर बैठा दिया था। मध्यप्रदेश को शिवराज सरकार ने 15 साल में भ्रष्टाचार में नंबर 1, महिला अत्याचार में नंबर 1 दिया था।

पढ़ें- बीजेपी के डिजिटल अभियान से गायब हुए ज्योतिरादित्य स..

पूर्व सीएम के मुताबिक ‘शिवराज सिंह मुंबई चले जाएं, वे शाहरुख, सलमान को भी पीछे छोड़ देंगे। 1 करोड़ की घोषणाएं कर दी शिवराज ने, आज का मतदाता सब समझता है। ये मत सोचिएगा शिवराज जी की मतदाता बहक जाएगा, आज सब समझदार हैं।


लेखक के बारे में