कमलनाथ का पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा वादा, विभाग में होगी 50 हजार भर्तियां, ड्यूटी के घंटे होंगे कम

कमलनाथ का पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा वादा, विभाग में होगी 50 हजार भर्तियां, ड्यूटी के घंटे होंगे कम

कमलनाथ का पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा वादा, विभाग में होगी 50 हजार भर्तियां, ड्यूटी के घंटे होंगे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 23, 2018 8:03 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए बस 5 दिन ही बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा दांव खेला हैं। कमलनाथ ने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा वादा किया।

पढ़ें- सिवनी में गरजे सिद्धू, बोले-शिवराज सरकार पंद्रह साल पुरानी, इसको है…

कमलनाथ ने पुलिस कर्मचारियों को वीकली ऑफ देने की घोषणा की है और ड्यूटी के घंटों में कमी किए जाने का भी वादा किया। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा की अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आती है तो एमपी के पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन का अवकाश मिलेगा। पुलिसकर्मियों को आवास भत्ते के रूप में 5 हजार रूपए हर महीने दिए जाएंगे।

पढ़ें- बीजेपी ने कमलनाथ के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, सरकारी कर्मचारियों क..

साथ ही कमलनाथ ने वादा किया की एमपी में पुलिस के खाली पड़े पदों पर 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी और पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने की पूरी कोशिश की जाएगी। आवास भत्ता के रूप में पांच हजार रूपए हर महीने देने का वादा किया गया है। कमलनाथ का यह कदम पुलिस को काम करने के लिए तनावमुक्त करना है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में