आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 16, 2019 7:43 am IST

खंडवा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर खंडवा में सोशल मीडिया पर गलत और भडकाऊ टिप्पणी करने वाले दो युवकों को खंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी हमला होने के बाद ये दोनों युवक सोशल मिडिया में भड़काऊ टिप्पणी कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने एतिहात के तौर पर उन पर काईवाई की है।
ये भी पढ़े –एमबीए दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दूल्हे को पहुंचाया हवालात

दोनों युवक खंडवा के ही रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर पुलवामा के विरोध में भडकाऊ टिपण्णी कर रहे थे. जिसके खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से दोनो युवकों को गिरफ्तार किया. फिलहाल खंडवा पुलिस ने इस तरह की किसी भी टिप्पणी से बचने की लोगों को सलाह दी है।


लेखक के बारे में