नाबालिग को अगवा कर रेप, MMS वायरल करने की देता था धमकी
नाबालिग को अगवा कर रेप, MMS वायरल करने की देता था धमकी
भोपाल, मध्यप्रदेश। दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में रेप के मामलों में कठोर सजा के प्रावधान का विधेयक पारित कराया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में पिछले तीन साल से दुष्कर्म के दर्ज होने वाले मामलों में नंबर वन होने के लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर भी है, इसके बावजूद ऐसे मामले थम नहीं रहे।
आरोपी लड़के ने भोपाल के एक होटल में बनाया था लड़की का #MMS, फरार आरोपी की पुलिस कर रही है तलाश, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला #MadhyaPradesh @ChouhanShivraj
— IBC24 (@IBC24News) December 16, 2017
ताजा खबर ये आई है कि भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से एक आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया और उसके साथ रेप किया। आरोप के मुताबिक एक होटल में पीड़िता का एमएमएस भी बना लिया गया और इसके बाद एमएमएस का डर दिखाकर आरोपी लगातार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। एमएमएस वायरल करने की धमकी के डर से पहले तो नाबालिग बच्ची पुलिस में मामला दर्ज कराने से डरती रही। नाबालिग की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता ने जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी बात कही है। नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है, जिसकी तलाश भोपाल पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़े – सागर में गैंगरेप पीड़िता की मौत, सीएम और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

Facebook


