कोविड-19: ठाणे जिले में संक्रमण के 1,277 नए मामले

कोविड-19: ठाणे जिले में संक्रमण के 1,277 नए मामले

कोविड-19: ठाणे जिले में संक्रमण के 1,277 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 6, 2020 11:40 am IST

ठाणे, छह अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,277 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,776 हो गई।

एक जिला अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को नए मामलों के अलावा 27 लोगों की मौत भी इस खतरनाक वायरस की वजह से हुई और अब कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,616 हो गई।

उन्होंने कहा कि जिले में स्वस्थ होने की दर 88.35 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.53 फीसदी है।

उन्होंने कहा कि जिले में 16,669 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 366 मामले नवी मुंबई से, इसके बाद ठाणे से 284 और कल्याण से 279 मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में