आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा आठ लाख के करीब पहुंचा
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा आठ लाख के करीब पहुंचा
अमरावती (आंध्र प्रदेश), 22 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,620 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 7,96,919 तक पहुंच गई।
नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 3,723 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,58,138 हो गई है।
बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 16 और मरीजों की मौत हुई है जो पिछले कुछ महीनों में संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौतों की न्यूनतम संख्या है। राज्य में अबतक 6,524 लोगों की जान इस महमारी में जा चुकी है।
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 32,257 मरीजों का इलाज चल रहा है और संक्रमित होने की दर भी घटकर 10.85 प्रतिशत हो गई है।
भाषा
शुभांशि माधव
माधव

Facebook


