मी टू कैंपेन पर बोलीं लता केलकर- पत्रकार बहनों को मैं मासूम नहीं समझती कि कोई उनका मिसयूज कर ले

मी टू कैंपेन पर बोलीं लता केलकर- पत्रकार बहनों को मैं मासूम नहीं समझती कि कोई उनका मिसयूज कर ले

मी टू कैंपेन पर बोलीं लता केलकर- पत्रकार बहनों को मैं मासूम नहीं समझती कि कोई उनका मिसयूज कर ले
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 12, 2018 11:40 am IST

भोपाल। मी-टू कैंपेन के तहत मध्यप्रदेश के मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने बयान दिया है। लता केलकर के मुताबिक आरोप लगाने वाली खुद भी पत्रकार हैं और महिला पत्रकारों को मैं इनोसेंट नहीं मानती जिनके साथ गलत व्यवहार किया जा सकता है। 

आपको बतादें एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और यह मी-टू कैंपेन के जरिए उजागर हुई है। अमेरिका में एक साल पहले शुरू हुए इस कैंपेन के ज़रिए महिला पर हो रहे अपराधों को उजागर कर सामने लाना है ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। लेकिन देश में जारी इस कैंपेन के जरिए कई नामी गिरामी हस्तियों की अतीत सामने आने लगी है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में