इस प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, कहीं हल्का- कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना

इस प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, कहीं हल्का- कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना

इस प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, कहीं हल्का- कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 12, 2020 10:15 am IST

लखनऊ,12 दिसंबर (भाषा) पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सो में हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जगहों पर हल्का और कहीं घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं, मेरठ के मवाना और सहारनपुर के नकुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- नक्सलियों के IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP का जवान घायल, रायपुर किया गया रेफर

बयान के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा छाया रहा।

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम तापमान बांदा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- पूर्व CM कमलनाथ ने शहडोल की घटना को बताया दुखद, स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किए

विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कुछ इलाको में हल्का और कुछ जगह गहरा कोहरा छाये रहने का अनुमान है।


लेखक के बारे में