Chhattisgarh BJP Leaders Expelled: छत्तीसगढ़ भाजपा के ये 2 नेता पार्टी से निष्कासित.. जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस, नहीं मिला संतोषप्रद जवाब तो जारी हुआ आदेश

Chhattisgarh BJP Leaders Expelled Latest Order: छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुशासनहीनता पर सूरजपुर के दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस के बाद पार्टी से निष्कासित किया।

Chhattisgarh BJP Leaders Expelled: छत्तीसगढ़ भाजपा के ये 2 नेता पार्टी से निष्कासित.. जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस, नहीं मिला संतोषप्रद जवाब तो जारी हुआ आदेश

Chhattisgarh BJP Leaders Expelled Latest Order || Symbolic Image File

Modified Date: July 7, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: July 7, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने सूरजपुर के दो नेताओं को निष्कासित किया।
  • कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिला संतोषजनक।
  • अनुशासनहीनता पर संगठन ने दिखाई सख्ती।

रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रवैया अपनाते हुए सूरजपुर के दो नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। (Chhattisgarh BJP Leaders Expelled Latest Order) दोनों को ही पूर्व में पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, हालाँकि उनकी तरफ से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जिन नेताओं पर यह कार्रवाई हुई है उनमें शिवनंदपुर नगर पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल का नाम शामिल है। अशोक अग्रवाल आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं।

 

भाजपा को मिली थी शानदार जीत

गौरतलब है कि, सूरजपुर जिले की शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के पहले ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस के संजय सोनी को 362 मतों के अंतर से पराजित किया था। हालाँकि पार्षद चुनावों में भी दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

चुनाव परिणाम के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल विजयी रहे थे। वहीं, 15 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर और भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य

तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown