लोकसभा चुनाव 2019: जांच के दौरान बस्तर लोकसभा सीट से साढ़े तीन करोड़ रूपए जब्त

लोकसभा चुनाव 2019: जांच के दौरान बस्तर लोकसभा सीट से साढ़े तीन करोड़ रूपए जब्त

लोकसभा चुनाव 2019: जांच के दौरान बस्तर लोकसभा सीट से साढ़े तीन करोड़ रूपए जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 13, 2019 1:02 am IST

बस्तर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जांच जारी है। जांच के दौरान सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अवैध नगदी समेत समान जब्त किए गए है। वहीं जांच के दौरान अब तक कांकेर, कोरबा, रायगढ़ तथा जांजगीर में किसी प्रकार की भी नगदी राशि जब्त नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:जोगी कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, प्रकाश देशलहरा ने थामा कांग्रेस का हाथ

वहीं प्रदेश में अवैध धनराशि का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बता दें कि 10 अप्रैल तक 5 करोड़ 74 लाख 24 हजार 949 रूपए समेत समान बरामद किए गए है। इसमें 4 करोड़ 78 लाख 26 हजार 605 रूपए से अधिक नगद राशि बरामद की गई है। जिनमें आयकर विभाग ने 4 करोड़ 28 हजार रूपए जब्त किए। वहीं पुलिस विभाग ने जांच के दौरान 78 लाख 98 हजार 605 रूपए जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:मतदाताओं को सांसद साक्षी महाराज की चेतवानी, कहा- मुझे वोट नहीं दिया तो…

जांच के दौरान सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र से 3 करोड़ 56 लाख रूपए जब्त किय गया है। बस्तर के बाद दुर्ग में 29 लाख 15 हजार 600 रूपए, महासमुंद में 20 लाख 74 हजार 500 रूपए, और रायपुर में 19 लाख 44 हजार 600 रूपए, राजनांदगांव में 9 लाख 84 हजार, 505 रूपए, सरगुजा में 8 लाख 17 हजार 400 रूपए तथा बिलासपुर में एक लाख 90 हजार रूपए जब्त किए गए हैं।


लेखक के बारे में