मुंबई की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पोस्टर चिपके मिले, पुलिस ने हटाया
मुंबई की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पोस्टर चिपके मिले, पुलिस ने हटाया
मुंबई, 30 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण मुंबई की एक व्यस्त सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके हुए पाये गए जिन्हें बाद में पुलिस ने हटा दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
Read More News: 7 अधिकारियों, 24 भवन निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, 900 से अधिक अवैध तलघरों पर कार्रवाई ना करने पर जारी किया आदेश
अधिकारी ने बताया कि भिंडी बाजार क्षेत्र में राहगीरों और मोटर चालकों ने मैक्रों के सैकड़ों पोस्टर चिपके देखे जो फ्रांस में एक कार्टून विवाद को लेकर मुस्लिम देशों की आलोचना का सामना कर रहे हैं। ये पोस्टर बृहस्पतिवार शाम जेजे फ्लाईओवर के नीचे मोहम्मद अली रोड पर चिपकाये गए थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वाहन पोस्टर के ऊपर से गुजरते दिखे थे।
Read More News: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, केशुभाई, कनोडिया बंधुओं को दी श्रद्धांजलि
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पायधुनी पुलिस ने इस बारे में सूचना मिलते ही पोस्टर हटा दिये।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Read More News: पाक ने भी कबूला ‘पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी’.. वीडियो वायरल

Facebook


