महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, 11 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, 11 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, 11 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 30, 2020 5:06 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र) 30 दिसम्बर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 2,42,445 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि 11 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,940 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.45 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि यहां 2,32,460 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 95.88 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 4,045 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 44,193 मामले सामने आ चुके हैं और इससे 1,182 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में