RJD Bihar State Unit Dissolved: हटाए गए पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, राज्य इकाई भंग.. उप-चुनाव में मिली करारी हार के बाद लिया गया बड़ा फैसला..

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की सभी जिला, प्रखंड, पंचायत और प्रकोष्ठ इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

RJD Bihar State Unit Dissolved: हटाए गए पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, राज्य इकाई भंग.. उप-चुनाव में मिली करारी हार के बाद लिया गया बड़ा फैसला..

RJD Bihar Organization Dissolved || Image- Business Standard FILE

Modified Date: August 7, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: August 7, 2026 4:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजद ने सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग कीं।
  • बांकीपुर हार के बाद बड़ा फैसला।
  • जल्द शुरू होगा संगठन का पुनर्गठन।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। (RJD Bihar Organization Dissolved) इनमें जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर की इकाइयों के साथ-साथ पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और संबद्ध संगठनों की इकाइयां भी शामिल हैं। इस संबंध में बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उपचुनाव में हार के बाद बड़ा कदम

राजद का यह फैसला हाल ही में हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद आया है। इस चुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। माना जा रहा है कि उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी संगठन में बदलाव की जरूरत महसूस की गई।

जल्द शुरू होगी पुनर्गठन की प्रक्रिया

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिहार में सभी स्तरों पर संगठन समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। (RJD Bihar Organization Dissolved) नए संगठन के गठन के लिए पार्टी जल्द ही विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियां करेगी।

नेताओं के बीच बयानबाजी भी रही चर्चा में

हाल के दिनों में राजद नेताओं भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह यादव के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई थी। दोनों नेताओं ने बांकीपुर उपचुनाव में हार के लिए एक-दूसरे और संगठन की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया था। इससे पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा’

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। (RJD Bihar Organization Dissolved) उन्होंने कहा कि अब पार्टी में केवल समर्पित और सक्षम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में राजद की सरकार बनेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown