महाराष्ट्र कांग्रेस ने “जन-विरोधी” मोदी सरकार के खिलाफ संकल्प पारित किया

महाराष्ट्र कांग्रेस ने “जन-विरोधी” मोदी सरकार के खिलाफ संकल्प पारित किया

महाराष्ट्र कांग्रेस ने “जन-विरोधी” मोदी सरकार के खिलाफ संकल्प पारित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 12, 2021 4:14 pm IST

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर जन-विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए संकल्प पारित किया।

बैठक में “मोदी सरकार चले जाओ” का संकल्प पारित करने के बाद कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों को कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि केंद्र के नए कृषि कानून राज्य में लागू नहीं हों।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी एक मार्च से शुरू हो रहे सत्र के दौरान नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

पार्टी के संकल्प में आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों और उनकी नीतियों के लिए देश को तानाशाही तरीके से चला रही है, जिनमें नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून आदि शामिल हैं। इन नीतियों के चलते देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि शिवेसना, कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन वाली एमवीए सरकार का गठन भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा कि अब एमवीए के घटक दलों को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहिए।

भाष शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में