Ram Mandir Dontion Embezzlement Case: राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे से तान दिया बीवी के नाम पर तीन मंजिला मकान!.. इस आरोपी के नए खुलासे से मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो..

Ram Mandir Dontion Embezzlement Case New Revelation: राम मंदिर चढ़ावा मामले में आरोपी की संपत्ति की जांच तेज, सभी आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Ram Mandir Dontion Embezzlement Case: राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे से तान दिया बीवी के नाम पर तीन मंजिला मकान!.. इस आरोपी के नए खुलासे से मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो..

Ram Mandir Dontion Embezzlement Case New Revelation || Image- IANS/AI Generated

Modified Date: June 29, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आरोपी की कथित संपत्ति को लेकर नया खुलासा।
  • सभी आठ आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।
  • आर्थिक लेनदेन और संपत्तियों की जांच जारी।

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावे में गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा को लेकर नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के सहादतगंज क्षेत्र के बनवीरपुर में उनकी पत्नी के नाम पर एक मकान का निर्माण कराया गया है। (Ram Mandir Dontion Embezzlement Case New Revelation) स्थानीय लोगों के अनुसार, फरवरी 2026 में जमीन खरीदने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ और जेल जाने के बाद भी निर्माण जारी रहा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तीन महीने में तैयार हुए दो फ्लोर

जानकारी के मुताबिक, करीब 30 से 35 लाख रुपये में खरीदी गई जमीन पर महज तीन महीने में दो मंजिला मकान तैयार कर लिया गया, जबकि तीसरी मंजिल का निर्माण भी चल रहा था। पड़ोसियों का दावा है कि निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें मंदिर के चढ़ावे के पैसे का इस्तेमाल किया गया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत के न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया। (Ram Mandir Dontion Embezzlement Case New Revelation) विशेष लोक अभियोजक उमेश दुबे ने बताया कि पुलिस ने इस बार किसी भी आरोपी की पुलिस रिमांड नहीं मांगी। इससे पहले सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

मामले में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, राम शंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय की है। फिलहाल, चढ़ावे में कथित गबन और आरोपियों की संपत्तियों की जांच जारी है। जांच एजेंसियां आर्थिक लेनदेन और संपत्ति के स्रोत की भी जांच कर रही हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केस लड़ने वाले पर ₹5 लाख जुर्माना

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी से जुड़े विवादों के बीच अब अयोध्या बार एसोसिएशन का एक फैसला चर्चा में है। दरअसल एसोसिएशन ने घोषणा किया है कि, राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में आरोपी का पक्ष कोई भी वकील नहीं रखेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जो भी वकील ऐसा करेगा, उस पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown