Sarpanch Salary Increase Notification: गाँव के सरपंच हो गए मालामाल.. राज्य सरकार ने किया मानदेय में 5 गुना ज्यादा का इजाफा, अब खातों में आएंगे हर महीने इतने रुपये

Sarpanch Salary Increase Declaration and Order: पंजाब सरकार ने 15 अगस्त से सरपंचों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा की।

Sarpanch Salary Increase Notification: गाँव के सरपंच हो गए मालामाल.. राज्य सरकार ने किया मानदेय में 5 गुना ज्यादा का इजाफा, अब खातों में आएंगे हर महीने इतने रुपये

Sarpanch Salary Increase Declaration and Order || Image- AI Image Generated

Modified Date: June 29, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: June 29, 2026 5:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 अगस्त से सरपंचों का मानदेय पांच गुना बढ़ेगा।
  • मासिक मानदेय 2,000 से बढ़कर 10,000 रुपये होगा।
  • मुख्यमंत्री ने गांवों के विकास और पारदर्शिता पर जोर दिया।

बठिंडा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से गांवों के सरपंचों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया जाएगा। (Sarpanch Salary Increase Declaration and Order) बठिंडा में आयोजित ‘सरपंच मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पांच गुना बढ़ेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरपंच अपने गांवों के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में उनका मानदेय बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई राशि से सरपंचों को अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण करने में मदद मिलेगी और वे गांवों के विकास कार्यों में और अधिक समर्पण के साथ काम कर सकेंगे।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारें सरपंचों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकीं। लेकिन उनकी सरकार ने पहले मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया और अब इसे पांच गुना बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की प्रगति गांवों के विकास पर निर्भर करती है। (Sarpanch Salary Increase Declaration and Order) उन्होंने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सरकारी धन का पारदर्शी और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन सरपंच और पंच यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका लाभ लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों से गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत पंचायतें और विकसित गांव ही पंजाब को आगे बढ़ाने का आधार बनेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown