महाराष्ट्र: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 26, 2021 12:57 pm IST

मुंबई, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने चेतावनी दी कि अगर नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार दिल्ली के निकट चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देती है तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।

यहां मंत्रालय के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे पटोले ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। वहीं, उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों और श्रम कानून सुधार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उर्फ भाई जगताप और मंत्रियों यशोमति ठाकुर, अमित देशमुख समेत अन्य ने कुछ किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया।

जगताप ने दावा किया कि भारत की तुलना में पाकिस्तान और नेपाल में भी पेट्रोल सस्ता है। उन्होंने ‘भारत में लूट जारी रहने’ का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार के कांग्रेस के मंत्रियों बाला साहेब थोराट, सुनील केदार, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम ने भी पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शनों में भाग लिया। ये प्रदर्शन श्रीरामपुर (अहमदनगर जिला), सावनेर (नागपुर), कोल्हापुर और सांगली में किए गए।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में