कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने के आरोप, उद्धव ठाकरे सरकार ने दिए जांच के आदेश

कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने के आरोप, उद्धव ठाकरे सरकार ने दिए जांच के आदेश

कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने के आरोप, उद्धव ठाकरे सरकार ने दिए जांच के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 11, 2020 2:23 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाये गये मादक पदार्थों के सेवन करने के आरोप की जांच करने कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस को इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस विषय की जांच अपराध शाखा करेगी। 

Read More: सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, लंबे समय से लीवर की बीमारी से थे पीड़ित

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के इन आरोपों की जांच करेगी कि कंगना ने मादक पदार्थों का सेवन किया था। देशमुख ने कहा था कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने एक साक्षात्कार में यह आरोप लगाया था। कुछ साल पहले अध्ययन और कंगना के बीच संबंध थे।

Read More: पाकिस्तान के स्टार प्लेयर ‘अफरीदी’ की मौत, दंगे में बदमोशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने गृह विभाग को एक पत्र सौंप कर अध्ययन के साक्षात्कार में लगाये आरोप का जिक्र किया था। इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने पुलिस को जांच करने कहा है। उल्लेखनीय है कि कंगना ने मुंबई की तुलना ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) से की थी, उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना को नागवार गुजरी। इसके बाद, अभिनेत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

Read More: अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, विशेष परिस्थितियों में जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"