महाराष्ट्र सरकार का प्रस्ताव, ऑक्सीजन उत्पादन का 50 फीसदी मेडिकल उपयोग के लिये सुरक्षित रखा जाए

महाराष्ट्र सरकार का प्रस्ताव, ऑक्सीजन उत्पादन का 50 फीसदी मेडिकल उपयोग के लिये सुरक्षित रखा जाए

महाराष्ट्र सरकार का प्रस्ताव, ऑक्सीजन उत्पादन का 50 फीसदी मेडिकल उपयोग के लिये सुरक्षित रखा जाए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 5, 2020 3:09 pm IST

पुणे (महाराष्ट्र), पांच सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन का 50 फीसदी हिस्सा मेडिकल उपयोग के लिये सुरक्षित रखने का केंद्र को प्रस्ताव दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा की गई एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद यह कहा।

टोपे ने कहा कि अभी मेडिकल उपयोग के लिये ऑक्सीजन उत्पादन का 15 फीसदी हिस्सा सुरक्षित रखा जाता है और शेष का उपयोग औद्योगिक जरूरतों के लिये किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत के चलते इसकी कमी हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने बैठक में प्रस्ताव किया कि ऑक्सीजन उत्पादन का 50 फीसदी हिस्सा राज्य में मेडिकल उपयोग के लिये सुरक्षित रखा जाए।’’

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में