सभी मुंबईवासियों के लिये लोकल ट्रेन की यात्रा पर फैसला जल्द :महाराष्ट्र के मंत्री
सभी मुंबईवासियों के लिये लोकल ट्रेन की यात्रा पर फैसला जल्द :महाराष्ट्र के मंत्री
मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को कहा कि मुंबई में सभी यात्रियों के लिये लोकल ट्रेन सेवाओं के उपयोग की अनुमति देने का फैसला अगले दो-तीन दिनों में लिया जाएगा।
फिलहाल, आवश्यक सेवाओं के कर्मियों और महिला यात्रियों को भी लोकल ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री वडेट्टीवार ने इस मुद्दे पर रेलवे के प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की।
मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा को महानगर की जीवनरेखा माना जाता है।
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश

Facebook


