महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 25, 2021 4:17 pm IST

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में बीते चार दिन में संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के चलते 111 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53,795 हो गई।

राज्य में संक्रमण से उबरने के बाद 20,444 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक चुके लोगों की संख्या 22,83,037 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,685 है।

मुंबई शहर में भी एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 5,505 नए मामले सामने आए हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में