महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 21, 2021 7:24 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21जनवरी (भाषा) पुलिस ने यहां भिवंडी स्थित एक ‘लॉज’ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार रात को ‘लॉज’ में छापा मारा और वहां से 32 वर्षीय और 23 वर्षीय दो महिलाओं को बचाया।

उन्होंने कहा कि ‘लॉज’ के प्रबंधन और दो कर्मियों को महिलाओं को देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (निरोधक) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में