पुलिसकर्मी को घायल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिसकर्मी को घायल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिसकर्मी को घायल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 9, 2021 3:10 pm IST

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) मुंबई के सांताक्रूज में एक युवक को कांस्टेबल को पत्थर मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मंगलवार तड़के हुई जब कांस्टेबल आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल घनश्याम नरवेकर गजदर बूंद इलाके में गश्त कर रहे थे और इसी दौरान वह उस जगह पर पहुंचे, जहां कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘नरवेकर को देखकर झगड़ा कर रहे युवक वहां से फरार हो गए। हालांक, उनमें से एक ने नरवेकर पर पत्थर से हमला किया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। आरोपी की पहचान ऋषिकेश रमाकांत तिवारी के रूप में हुई है।’’

सांता क्रूज थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गनोर ने बताया कि नरवेकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तिवारी को हत्या के प्रयास और ड्यूटी के दौरान सरकारी अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में