Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर दुखद घटना, डूबने से 6 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर दुखद घटना, डूबने से 6 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर दुखद घटना, डूबने से 6 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर दुखद घटना, डूबने से 6 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल /image: Social Media

Modified Date: September 21, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: September 21, 2026 2:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • करमा-धरमा पर्व पर पोखर में डूबे 6 बच्चे
  • हादसे में 3 लड़के और 3 लड़कियों की मौत
  • एक साथ 6 मौतों से गांव में पसरा मातम

भागलपुर। Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां सुल्तानगंज थाना क्षेत्र पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पोखर में नहा रहे थे इसी दौरान डूब गए। मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच में जुट गई है।

नहाने गए थे सभी, हो गई मौत (Karma Dharma Festival Accident)

Bhagalpur Six Children Death नीली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में की गई है। ज्योति कुमारी को छोड़कर सभी बच्चे विष्णु टोला के वार्ड नंबर 27 के निवासी वाले थे। इनमें राहुल और पूजा भाई-बहन थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे करमा-धरमा पर्व पर पोखर में नहाने गए थे, लेकिन मासूमों को क्या पता था की उनकी मौत वहां इंतजार कर रही थी। सभी बच्चे नहाने उतरे थे, इसी दौरान अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल (Bihar Drowning Incident)

Bhagalpur News बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। आनन-फानन में सभी बच्चों को पोखर से निकलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सबको मृत घोषित कर दिया। एक साथ 6 बच्चों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.