Good News for Atmanand School Teachers: दिवाली से पहले आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होने वाली है मांग पूरी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी जानकारी

Good News for Atmanand School Teachers: दिवाली से पहले आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होने वाली है मांग पूरी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी जानकारी

Good News for Atmanand School Teachers: दिवाली से पहले आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होने वाली है मांग पूरी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी जानकारी

Good News for Atmanand School Teachers | Photo Credit: AI

Modified Date: September 21, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: September 21, 2026 2:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी!
  • दिवाली से पहले पूरी हो सकती है मांग
  • शिक्षकों-कर्मचारियों को राहत

रायपुर: Good News for Atmanand School Teachers दिवाली से पहले प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (Swami Atmanand School) में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। वेतन भुगतान और रिटायरमेंट से जुड़े मामलों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग अब नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। इसके तहत आहरण-संवितरण अधिकार यानी DDO राइट्स संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही सभी जिला शिक्षा ​अधिकारी से जानकारी भी मांगी है।

वेतन और पेंशन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

Good News for Atmanand School Teachers जारी पत्र में कहा कि मौजूदा व्यवस्था में आत्मानंद स्कूलों के कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभों के निपटारे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग ने वित्तीय नियंत्रण और DDO अधिकार स्थानीय स्तर पर BEO को देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

3 दिन में देनी होगी 11 बिंदुओं की जानकारी

विभाग की ओर से जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉकवार यह जानकारी देनी होगी। अधिकारियों को ब्लॉकवार स्कूलों की संख्या, स्कूल संचालन की स्वीकृति, स्वीकृत पदों का सेटअप, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या और पहले से मिले DDO अधिकार समेत कुल 11 बिंदुओं की जानकारी देनी होगी। विभाग का मानना है कि इस डेटा के संकलन के बाद बीईओ स्तर पर डीडीओ अधिकार हस्तांतरित होने से कागजी प्रक्रिया में तेजी आएगी और कर्मचारियों को समय पर वेतन व वित्तीय लाभ मिल सकेंगे।

शिक्षकों-कर्मचारियों को राहत की उम्मीद

डीडीओ अधिकार बीईओ को देने का प्रस्ताव से आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही वेतन भुगतान और सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामलों का निपटारा स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय में मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी है। इसके बाद विभाग की ओर से डीडीओ अधिकार हस्तांतरण की प्रक्रिया और इसकी अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।