. नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेतकर की हत्या

. नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेतकर की हत्या

. नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेतकर की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 8, 2018 6:08 am IST

छत्तीसगढ़ में कल शाम  नक्सलियों ने एक बार​ फिर आतंकी हरकत को  अंजाम दिया है. नक्सलियों ने देर शाम सहायक आरक्षक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. जवान का नाम राजू लेकाम है जो कि भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था. इस घटना के बाद से इस  क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव रेणु जोगी की उपनेता प्रतिपक्ष से छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक राजू लेकाम छुट्टियां मनाने जांगला के पोटेनार स्थित अपने घर गया हुआ था. कल शाम 5 बजे के करीब वह घर से कुछ काम से बाहर निकला था. इस दौरान नक्सलियों ने मौका देख उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान छुट्टी पर घर गया था. रविवार शाम को अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी है. प्रथम दृष्टया हत्या नक्सलियों द्वारा किया जाना प्रतीत हो रहा है.


लेखक के बारे में