रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Ads

रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए चिकित्सा अधिकारी को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

  •  
  • Publish Date - April 13, 2021 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) एक विशेष अदालत ने ठाणे महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजू मुरुडकर को रिश्वतखोरी के मामले में 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डॉ मुरुकर को मंगलवार को उसकी हिरासत की अवधि खत्म होने पर विशेष अदालत के न्यायाधीश गोधलेकर के समक्ष पेश किया।

एसीबी के अधिकारियों ने कथित वेंटिलेटर घोटाले के मामले में नगर निकाय के अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं।

एसीबी ने कहा था कि डॉ मुरुडकर को आठ अप्रैल को एक व्यवसायी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस व्यवसायी से उसने 30 वेंटिलेटर की आपूर्ति करने का नगर निकाय का टेंडर दिलाने का वादा किया था।

आरोपी ने शिकायतकर्ता से कथित रूप से 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी जो टेंडर के मूल्य का 10 प्रतिशत है।

एसीबी ने नवी मुंबई में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

भाषा

नोमान अनूप

अनूप