Dharmendra Pradhan Bhopal Visit / Image Source : X
भोपाल : Dharmendra Pradhan Bhopal Visit : देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी का भी दौरा किया और वहां खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर कई बड़े बदलावों का संकेत दिया।
खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में पहली बार’स्किल पर जमीनी स्तर पर काम हुआ है। CM Mohan Yadav Dharmendra Pradhan राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से अब स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन को इस तरह बढ़ावा दिया जा रहा है कि खेल और पढ़ाई दोनों साथ-साथ चल सकें। इसके लिए एक विशेष कोर्स वर्क तैयार किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ियों की अपार आईडी के जरिए उनके एकेडमिक रिकॉर्ड और खेल की उपलब्धियों को एक साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को अब सीधे क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इतिहास में पहली बार IIT जैसे देश के शीर्ष संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू किया गया है।
National Education Policy Sports शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश का लक्ष्य 2036 का ओलंपिक है और आने वाले 20 वर्षों में भारत को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनना है। वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ और महाशक्ति भारत के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आपको बता दें कि इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भोपाल के सूरज नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाकर श्रमदान भी किया, जिसमें स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी और सांसद आलोक शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
आज भोपाल निवास पर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। pic.twitter.com/KlH4RArxRP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 13, 2026