मोबाइल बैटरी फटने से तीन बच्चे घायल

Ads

मोबाइल बैटरी फटने से तीन बच्चे घायल

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 07:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रायसेन। जिले के उदयपुरा तहसील के समीपस्थ 12 किमी दूरी पर स्थित ग्राम खाडोंन के एक ही परिवार  के तीन बालक अभिषेक (10) पिता अर्जुन लोधी निवासी , नयाखेड़ा देवरी, मोहित(8) पिता भगवान सिंह लोधी, तथा विकास (7) पिता भगवान सिंह निवासी  खाडोंन मोबाइल फोन की बैट्री फटने से घायल हो गये। घटना गुरुवार  लगभग शाम 5 बजे की है।घटना के बारे में बताया जा रहा कि तीनो में से एक बालक द्वारा चार्जिंग पर लगे मोबाइल को निकाल कर लाया और तीनों एकसाथ बैठकर मोबाइल चला रहे थे.तभी एकदम मोबाइल की बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट  इतना तेज था कि तीनों बालक घायल हो गए। 

 ये भी पढ़े –विधायक मुनमुन राय का वीडियो वायरल, ईमान बेचकर भाजपा में हुआ शामिल

बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय मोबाइल का ढक्कन बाहर  फिंक गया और बैटरी में आग लग गयी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जिस मोबाइल में विस्फोट हुआ वो लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल था। घायलो को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया।जहा से प्राथिमक उपचार के बाद जिला उन्हें भोपाल  रैफर  कर दिया गया है।  इन तीनो बालको में से अभिषेक इस विस्फोट  में गभीर रूप से घायल हुआ है।बताया जा रहा है कि ।अभिषेक अपने मामा भगवान सिंह के यहां खाडोंन आया था.

वेब डेस्क IBC24