कोरबा में मोबाइल तिहार में शामिल होंगे रमन,30 हजार से ज्यादा लोगों में होगा स्मार्ट फोन वितरण
कोरबा में मोबाइल तिहार में शामिल होंगे रमन,30 हजार से ज्यादा लोगों में होगा स्मार्ट फोन वितरण
कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज कोरबा में मोबाइल तिहार का शुभारंभ करेंगे। सीएम रमन सिंह यहां महिलाओं और स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। जिले के में करीब 1 लाख 30 हजार 497 हितग्राहियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। कोरबा के घंटाघर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम रमन सिंह करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस इधर से उधर, देखिए सूची
इस मौके पर सीएम रमन 75 करोड़ 85 लाख रूपए के 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह राजधानी रायपुर से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.10 बजे कोरबा पहुंचेंगे और वहां घण्टाघर मैदान में आयोजित मोबाइल तिहार कार्यक्रम और लोकार्पण तथा भूमिपूजन समारोह में शामिल होकर अपरान्ह 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री कोरबा के कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आठ हजार से ज्यादा हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित करेंगे।
Live: @RajnandgaonDist में SKY के तहत मोबाइल वितरण हेतु आयोजित ‘मोबाइल तिहार’ में क्षेत्र की जनता के साथ #SKYempowersCGhttps://t.co/PX9WaIjRN6
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 4, 2018
मुख्यमंत्री के आगमन और संचार क्रांति योजना के शुभारंभ को लेकर भाजपा के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


