रायपुर जिले में 300 से ज्यादा शिक्षाकर्मी गिरफ्तार, धारा 144 लागू
रायपुर जिले में 300 से ज्यादा शिक्षाकर्मी गिरफ्तार, धारा 144 लागू
रायपुर जिले में 300 से ज्यादा शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. शिक्षाकर्मी अपने परिजनों के साथ आज प्रदर्शन कर रैली निकालने वाले है. पुलिस ने शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जगह पर बनाए गए अस्थाई जेल में रखा है.
ये भी पढ़ें- बीजापुर और दंतेवाड़ा में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस बांटेगे सीएम रमन

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के लोगों ने रमन राज में मुन्नी बाई MBBS देखा- कांग्रेस
पुलिस ने शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. शिक्षाकर्मियों के धरनास्थल के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-नर्सरी के बच्चों को पकड़ा दिए सेक्स एजुकेशन की बुक
गौरतलब है रायपुर में आज शिक्षाकर्मी परिजनों के साथ बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. शिक्षाकर्मियों को प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी है. देर रात रायपुर पहुंचने से पहले कई शिक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है. वहीं सीएम रमन सिंह ने कहा कि आंदोलन से कोई रास्ता नहीं निकलने वाला. पहले वाला ऑफर अब भी बरकरार है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


