छत्तीसगढ़ में 49 लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग, 6484 मतदान केंद्र में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में 49 लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग, 6484 मतदान केंद्र में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में 49 लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग,  6484 मतदान केंद्र में होगा मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 18, 2019 12:51 am IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के आज दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 3 लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में 49 लाख 7 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अगर प्रत्याशियों की बात की जाए तो कांकेर लोकसभा से 9, महासमुंद से 13 और राजनांदगांव से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: बसपा ने बदला उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं की नाराजगी को बताया कारण

बता दें कि, राजनांदगांव के 17 लाख 15 हजार 492 महासमुंद लोकसभा के 16 लाख 37 हजार दो मतदाता, कांकेर लोकसभा के 15 लाख 54 हजार 995 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए तीनों लोकसभा में मिलाकर 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें राजनांदगांव में 2322, महासमुंद में 2140, कांकेर में 2022 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दो आदेश में उलझे कर्मचारी, मतदान दिवस के लिए अवकाश की घोषणा पर विभाग में संशय की 

लोकसभा चुनाव के लिए कांकेर में पुरूष मतदाताओं की संख्या सात लाख 67 हजार 356 है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सात लाख 87 हजार 608 महिला मतदाता हैं। कांकेर में 10 प्रत्याशी ऐसे है, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। राजनांदगांव में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 58 हजार 203 है, वहीं आठ लाख 57 हजार 283 महिला मतदाता हैं, और महासमुंद में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 12 हजार 761 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 24 हजार 219 है।


लेखक के बारे में