संविलियन की मांग लेकर फिर एक बार जुटे शिक्षक
संविलियन की मांग लेकर फिर एक बार जुटे शिक्षक
भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर अध्यापक एक बार फिर राजधानी में जुटे हैं। यहां के शाहजहानी पार्क में अध्यापकों के साथ गुरुजी भी मौजूद हैं। ये अध्यापक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद भी संविलियन ना होने से नाराज हैं। वहीं गुरुजी भी नियुक्ति दिनांक से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कई बार शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अब तक घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है। 25 दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री ने 7वां वेतनमान देने की भी घोषणा की थी वह भी अब तक पूरी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : रमन के बयान का मोर्चा ने किया स्वागत- 26 से पहले निकले समाधान तो सम्मेलन में होगा सम्मान
उन्होंने बताया कि बीते 1 अप्रैल को सीएम ने दोबारा संविलियन की घोषणा की लेकिन घोषणा पर अमल की बजाए स्थानांतरण पर भी रोक लगा दी गई। संघ ने इस बारे में 4 मई को ही सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि 24 मई तक संविलियन नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


