Gwalior Electricity Bill Controversy : 31 हजार का बिजली बिल आते ही BJP कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा! अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा, बोला- ‘अब बीजेपी के साथ रहना बेकार’

ग्वालियर में 31 हजार रुपये का बिजली बिल आने के बाद एक BJP कार्यकर्ता ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कार्यकर्ता ने बिल सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीजेपी के साथ रहना बेकार हो जाएगा।

Gwalior Electricity Bill Controversy : 31 हजार का बिजली बिल आते ही BJP कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा! अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा, बोला- ‘अब बीजेपी के साथ रहना बेकार’

Gwalior Electricity Bill Controversy / Image Source : FILE

Modified Date: June 22, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: June 22, 2026 4:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में BJP कार्यकर्ता को आया 31 हजार रुपये का बिजली बिल
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को सोशल मीडिया पर घेरा
  • 6 दिन पहले ऑनलाइन शिकायत करने का दावा

इंदौर : Gwalior Electricity Bill Controversy :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बिजली के भारी-भरकम बिल से परेशान होकर खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घर का बिजली बिल 31 हजार रुपये आने से नाराज कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गुस्सा बयां करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को सीधे निशाने पर लिया है।

31,000 हज़ार रुपए का आया बिल

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के अपने ही विधानसभा क्षेत्र का है। यहाँ रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप श्रीवास्तव के घरेलू कनेक्शन का बिल इस महीने 31,000 आया है। इतनी बड़ी रकम देखकर प्रदीप श्रीवास्तव का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “ऊर्जा मंत्री जी, मैं आपकी ही विधानसभा का रहने वाला हूँ। एक पारिवारिक घर का बिल 31,000 हजार रुपये आया है। अगर ऐसा ही रहा तो आम आदमी आपके क्षेत्र में छोटी-मोटी फैक्ट्री भी नहीं चला पाएगा।”

“आप जैसे मंत्री का होना बीजेपी के लिए सही नहीं है”

कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए आगे लिखा, “मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ, मगर आप जैसे मंत्री का होना बीजेपी के लिए सही नहीं है। अगर मेरा यह बिल सही नहीं किया गया, तो फिर बीजेपी के साथ रहना बेकार है। मैंने 6 दिन पहले ऑनलाइन शिकायत भी की थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अब आपके गुंडे यानी बिजली घर के कर्मचारी एक-दो दिन में बिजली काटने आ जाएंगे, अब आप देख लो क्या हो सकता है?”
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..