शिवराज ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस के कार्यक्रम में कोई बोल दे ‘मुख्यमंत्रीजी नमस्कार’ तो 25 खड़े हो जाएं
शिवराज ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस के कार्यक्रम में कोई बोल दे ‘मुख्यमंत्रीजी नमस्कार’ तो 25 खड़े हो जाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जारी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता कन्फ्यूज हैं। उन्हें यह नही पता उनका नेता कौन हैं। कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में अगर कोई बोल दे कि ‘मुख्यमंत्रीजी नमस्कार’ तो 25 खड़े हो जाएं।
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के बैराड़ कस्बे में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में तीन घंटे विलंब से पहुंचे शिवराज ने कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ सरकार, भोपाल में पचौरी सरकार, ग्वालियर में सिंधिया सरकार, हर जगह अलग-अलग सरकार पता ही नहीं चलता कि किसकी सरकार।
यह भी पढ़ें : साधारण आउटफिट में पहने स्टाइलिश एक्सेसरीज
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आजकल टीवी पर एक विज्ञापन आ रहा है जिसमें जनता को गुस्सा आते हुए दिखाया गया है। जबकि गुस्सा जनता को नहीं, कांग्रेस को मुझ पर आता है। मेरे द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उस वजह से कांग्रेस को मुझ पर गुस्सा आ रहा है।

Facebook


