राहुल का दावा, मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, दस दिनों के अंदर माफ करेंगे किसानों का कर्ज
राहुल का दावा, मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, दस दिनों के अंदर माफ करेंगे किसानों का कर्ज
भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटिंग में अब हफ्तेभर से भी कम वक्त बचा है ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम लगा रही है। भोपाल में सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि सभी राज्यों में कांग्रेस की लहर है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पढ़ें- मतदान के बाद मप्र में चुनाव प्रचार में जुटे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता, जानिए कौन कहां
भाषण के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जी अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते, किसानों की बात नहीं करते। मध्यप्रदेश के किसान कांग्रेस पार्टी के साथ है। राहुल ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार आते ही यहां किसानों का कर्ज 10 दिनों के अंदर माफ किया जाएगा।
पढ़ें-बीजेपी का दावा- मतगणना होगी तो हमारा 65+ लक्ष्य पूरा होगा, हम बनाएं…
पनामा पेपर मामले में शिवराज के बेटे का नाम लेने पर राहुल ने फिर माफी मांगी और कहा कि मैंने गलती से पनामा पेपर्स मामले में शिवराज जी के बेटे का जिक्र क्या किया शिवराज जी मानहानि केस का दावा कर दिया। लेकिन शिवराज जी से पूछना चाहता हूं, जब मैं ई टेंडरिंग, मिड डे मील घोटाले में जनता के पैसे चोरी किए जाने की बात कहता हूं तब शिवराज मानहानि का दावा क्यों नहीं करते।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


