मध्यप्रदेश में 74.85 फीसदी वोटिंग, बढ़ सकता है आंकड़ा, प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
मध्यप्रदेश में 74.85 फीसदी वोटिंग, बढ़ सकता है आंकड़ा, प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदान जारी है। कई केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत के बाद मशीनें बदलकर दोबारा मतदान शुरू किया गया। राज्य में शाम 6 बजे मतदान खत्म होने तक करीब 74.85 फीसदी फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। अब सिर्फ वही मतदान कर सकेंगे जो मतदान बूथ कैम्पस के अंदर पहुंच चुके हों। इससे कुल मतदान का आंकड़ा बढ़ सकता है।
बता दें कि मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर 2 हजार 899 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। अब इन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। पोलिंग बूथों पर लोगों की भीड़ और मतदाताओं में उत्साह देखकर लगता है कि पिछले बार की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। इसे एकतरफा मुकाबला कहना बिल्कुल गलत होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। जनता जनार्दन आज सियासी सूरमाओं के भाग्य का फैसला किया।

Facebook


