मप्र : CM शिवराज ने 27 घंटे में तोड़ा अनशन, बोले मैं किसानों का सेवक
मप्र : CM शिवराज ने 27 घंटे में तोड़ा अनशन, बोले मैं किसानों का सेवक
मध्यप्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन के बाद शांति बहाली के लिए उपवास पर बैठे सीएम शिवराज सिंह आज 27 घंटे बाद अपना उपवास तोड़ दिया… सीएम शिवराज सिंह शनिवार को सुबह उपवास पर बैठे थे… आज भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी ने उन्हें नारियल पानी पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया… सीएम का उपवास तुड़वाने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहतोल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान उपवास स्थल पर पहुंचे थे… सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा नेताओं के आग्रह और जनता से पूछकर अपना उपवास तोड़ा… इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने संबोधित करते हुए किसानों के लिए प्रदेश में किए गए काम गिनवाए… और कहा… कि उन्होंने हमेशा किसानों के हित में काम किया है… वो किसानों के सेवक है… सीएम शिवराज सिंह ने किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के साथ ही जमीन अधिग्रहण को लेकर लैंड यूज एडवायजरी कमेटी बनाने की बात भी कही… सीएम शिवराज सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान जिन लोगों की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ उन्हें भी उचित मुआवजा देने की बात कही… साथ ही ये भी कहा… कि इस आंदोलन को षड़यंत्र के तहत जिन लोगों ने हवा दी… उन्हें भी बेनकाब किया जाएगा… इधर मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने भी किसानों के हित में प्रदेश सरकार के कामकाज गिनाए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Facebook


