पीएनबी के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, लोन दिलाने के नाम पर युवती से रेप

पीएनबी के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, लोन दिलाने के नाम पर युवती से रेप

पीएनबी के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, लोन दिलाने के नाम पर युवती से रेप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 1, 2018 9:21 am IST

होशंगाबाद। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पहले तो युवती को लोन के नाम पर पीएनबी के ब्रांच मैनेजर राज कपूर सिंह ने कई दिन तक चक्कर लगवाए और फिर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- कबीर नगर खुदकुशी में नया मोड, उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

इसकी शिकायत पीडिता ने गुरूवार शाम कोतवाली थाने पहुंचकर की। कोतवाली पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल युवती ने आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत की है कि उसे पीएनबी से लोन लेना था और इसी सिलसिले में बीते करीब 1 महीने से बैंक आना जाना था।

ये भी पढ़ें- आप के आ जाने से ..चढ़ती जवानी तक गाने पर डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया में सुपरहिट

मैनेजर द्वारा उससे रोज चक्कर लगवाए जा रहे थे इसी दौरान मैनेजर राज कपूर सिंह ने घर पर काम वाली बाई की जरूरत बताकर युवती को अपने घर बुलाया। आरोपी ब्रांच मैनेजर घर में अकेला था। मौके का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में