मध्यप्रदेश में माफियाओं का आतंक, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट कर्मचारी को गोली मारी
मध्यप्रदेश में माफियाओं का आतंक, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट कर्मचारी को गोली मारी
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल में रेत माफिया के साथ ही अब पत्थर माफिया के हौंसलें भी बुलंद होते जा रहे है। मुरैना में रेत माफिया ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर की टैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। तो वहीं बुधवार को अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर पत्थर माफिया ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट कर्मचारी घायल हो गए हैं।
पढ़ें- मप्र-छग,राजस्थान,तेलंगाना और मिजोरम में एक साथ चुनाव की तैयारी,दिसंबर में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
गंभीर हालात में दोनों को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तो वहीं तिघरा रेंज की रेंजर ज्योति छापरिया भी घायल हुई है। दरअसल वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तिघरा रेंज की लखनपुरा चौकी के पास अवैध उत्खनन कर रहे हैं। जिसकी बाद मौके पर पहुंची टीम का सामना पत्थर माफिया से हो गया। आरोपियों ने आनन-फानन में गोलियां चला दी।
पढ़ें-कैदी के हमले से घायल हवलदार की मौत, थाने में दो पुलिसकर्मियों पर आरोपी ने किया था हमला
गोली डिप्टी रेंजर हरिवल्लभ चतुर्वेदी को लगी है, तो वहीं हरीश चौहान के पैर में गोली लगी है। जिन्हें गंभीर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मदद मांगी थी। लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। हालांकि घटना के बाद तिघरा थाना पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन में जुट गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


