मप्र: मिशन 2019 में जुटी भाजपा की निगाहे, छिंदवाड़ा, गुना, रतलाम, झाबुआ पर
मप्र: मिशन 2019 में जुटी भाजपा की निगाहे, छिंदवाड़ा, गुना, रतलाम, झाबुआ पर
मध्यप्रदेश में अमित शाह के दौरे के बाद भाजपा मिशन 2019 पर जुट गई है.. इसके लिए वो कांग्रेस कब्जे वाली बड़ी लोकसभा सीटों पर घेराबंदी करनी शुरु कर दी है..मध्यप्रदेश के गुना, छिंदवाड़ा और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है जिसके लिए यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देवसिंह को इन सीटों पर फतह हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं बीजेपी की इस रणनीति के बाद कमलनाथ ने आगामी 30 अगस्त से छिंदवाड़ा के 51 गांवों में रोड शो करेंगे..इस दौरे के ऐळान के बाद बीजेपी ने कमलनाथ के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस शख्स ने कभी हेलीकॉप्टर के नीचे कदम नहीं रखा वो आज गांवों का दौरा करने की बात कह रहा है…वहीं कांग्रेस का मानना है कि पिछले 35 सालों से छिंदवाड़ा के लोगों का कमलनाथ से अटूट रिश्ता है..जिसे न तो अमित शाह और न ही दुनिया का कोई दूसरा नेता तोड़ सकता है।

Facebook


