शिवराज सरकार का नया फरमान, हाजिरी के दौरान स्टूडेंट्स को बोलना होगा जय हिंद
शिवराज सरकार का नया फरमान, हाजिरी के दौरान स्टूडेंट्स को बोलना होगा जय हिंद
मप्र। मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूली छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार स्कूली छात्रों को प्रतिदिन हाजिरी के दौरान ‘यस सर’ या ‘यस मैम’ नहीं बल्कि ‘जय हिंद’ बोलना होगा। अपने आधिकारिक बयान में शिक्षा विभाग ने ये लिखा है कि इस फैसले से विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की भावना जन्म लेगी। इससे पहले नवंबर 2017 में मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह ने इस बारे में पहली बार विचार रखे थे।

शिक्षा मंत्री विजय शाह ने इस फरमान को लेकर कहा है कि सरकार के इस फैसले से नवयुवकों में देशप्रेम की भावना जगेगी, हमें नहीं लगता कि सरकार के इस फैसले से किसी को आपत्ति होगी। सरकार का ये फैसला प्रदेश के 1.22 लाख सरकारी स्कूलों के लिए अनिवार्य है। जबकि इस संबंध में निजी स्कूलों से विचार करने को कहा जायेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


